क्या आप जानते हैं CM नीतीश कुमार को जीतनराम मांझी क्यों नहीं दी बधाई ?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा में शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण के बाद से ही बधाई देने का सिलसिला जारी है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि वे नीतीश कुमार को बधाई नहीं देंगे।

By : Anshuman Parashar
क्या आप जानते हैं CM नीतीश कुमार को जीतनराम मांझी क्यों नहीं दी बधाई ?

नील कमल/ पटना: शुक्रवार 10 अप्रैल दोपहर 12:15 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। राज्यसभा के सभापति क राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि वन न्याय राज्य मंत्री अरविंद राम मेघवाल के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि राज्यसभा को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। आपको यह भी बता दे कि बिहार में लालू प्रसाद यादव, सुशील कुमार मोदी, नागमणि के बाद नीतीश कुमार चौथे ऐसे राजनेता है। जो चारों सदन यानी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य बने हैं।

मांझी ने सोशल मीडिया पर कहा नहीं दूंगा नीतीश को बधाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर कहा कि, वह आज नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं देंगे। बस इतना कहेंगे कि 'बिहार विल मिस यू नीतीश जी'। जीतनराम मांझी ने आगे लिखा कि यह सिर्फ वही नहीं बल्कि पूरी बिहार की जनता कह रही है। आपको याद दिला दे की जीतनराम मांझी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। यही वजह है कि बीजेपी से संबंध तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन जिस तरीके से उनको मुख्यमंत्री बनाया गया था। नीतीश कुमार ने इस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा भी दिया था। इसके बाद ही जीतनराम मांझी ने अपनी अलग पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा बनाई थी।

संबंधित सामग्री

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार करेंगे बिहार यात्रा , जानें कब और कहां से करेंगे शुरू

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार करेंगे बिहार यात्रा , जानें कब और कहां से करेंगे शुरू

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 3 मई से वाल्मीकि नगर से अपनी 'बिहार यात्रा' शुरू करेंगे। इस राजनीतिक आगाज को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा और नितिन नवीन समेत 4 सांसदों ने ली शपथ, उच्च सदन में NDA की बढ़ी ताकत

नीतीश के बाद उपेंद्र कुशवाहा और नितिन नवीन समेत 4 सांसदों ने ली शपथ, उच्च सदन में NDA की बढ़ी ताकत

राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व हुआ पूरा। उपेंद्र कुशवाहा, नितिन नवीन सहित 4 सांसदों ने आज ली शपथ। नीतीश कुमार पहले ही ले चुके हैं सदस्यता। संसद में अब और बुलंद होगी बिहार की आवाज।

&quotकभी कुर्ता खींचा जा रहा तो कभी हाथ दबाया जा रहा&quot, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का भाजपा पर हमला

&quotकभी कुर्ता खींचा जा रहा तो कभी हाथ दबाया जा रहा&quot, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का भाजपा पर हमला

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला। इसे राजनीतिक मजबूरी और अपमान की विदाई बताया। दावा किया कि बिहार अब पटना से नहीं बल्कि दिल्ली के रिमोट से चलेगा।

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। अब बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— &quotअब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ&quot

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— &quotअब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ&quot

नीतीश कुमार कल राज्यसभा की शपथ लेकर दिल्ली में नई पारी शुरू करेंगे। 14 अप्रैल को संभावित इस्तीफे और एनडीए की अहम बैठक ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की आहट तेज कर दी है।