किसे मिलेगा जदयू का टिकट? नीतीश कुमार आज करेंगे विधान परिषद उम्मीदवारों पर मंथन

किसे मिलेगा जदयू का टिकट? नीतीश कुमार आज करेंगे विधान परिषद उम्मीदवारों पर मंथन

बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जदयू में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उम्मीदवारों के नाम और चुनावी रणनीति पर अंतिम मंथन किया जाएगा।

किसे मिलेगा जदयू का टिकट नीतीश कुमार आज करेंगे विधान परिषद उम्मीदवारों पर मंथन

नीतीश कुमार आज करेंगे विधान परिषद उम्मीदवारों पर मंथन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना  -  बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। उम्मीदवारों के चयन और एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक बुलाई गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में जदयू के कई वरिष्ठ नेता और संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि चुनावी समीकरण और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रही है।

हाईलाइट्स -

  • विधान परिषद चुनाव को लेकर आज जदयू की अहम बैठक।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उम्मीदवारों के नामों पर मंथन।
  • एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है।
  • जदयू के खाते में 4 सीटें आने की संभावना।
  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे आगे।
  • सामाजिक समीकरण के आधार पर बाकी उम्मीदवारों के चयन की तैयारी।

एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग तय, जदयू को मिल सकती हैं चार सीटें

सूत्रों की मानें तो 18 जून को प्रस्तावित विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीटों के बंटवारे का खाका लगभग तैयार हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि जून के पहले सप्ताह में गठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 10 सीटों में से चार सीटें जदयू के हिस्से में आ सकती हैं। इसी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और चुनावी रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का नाम सबसे आगे, सामाजिक समीकरण पर रहेगा फोकस

जदयू के अंदर उम्मीदवारों के चयन को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं शेष सीटों के लिए पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दे सकती है। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक और संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। संभावित नामों में ललन मंडल, चंदेश्वर चंद्रवंशी, राजीव कुमार सिंह, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी शामिल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 8 जून तक चलेगी, ऐसे में जदयू समेत सभी दलों के सामने उम्मीदवारों के चयन को लेकर समय काफी सीमित है

इसे भी पढ़ें - राबड़ी देवी सभी के लिए मां समान हैं, उनका अपमान मत करिए; कल आप भी भूतपूर्व होंगे: पप्पू यादव

संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.



बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

राजनीति

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई 

देश-विदेश

नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई 


पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

राजनीति

पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि का इस्तेमाल राज्य की खराब आर्थिक स्थिति का संकेत है।