Bihar Census: राज्यपाल ने स्व-गणना के माध्यम से दर्ज की अपनी जानकारी, बिहार में ...

Bihar Census: राज्यपाल ने स्व-गणना के माध्यम से दर्ज की अपनी जानकारी, बिहार में जनगणना-2027 का किया शुभारंभ

बिहार राज्य के प्रथम नागरिक माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर भारत की जनगणना-2027 का बिहार में शुभारंभ किया।

bihar census राज्यपाल ने स्व-गणना के माध्यम से दर्ज की अपनी जानकारी बिहार में जनगणना-2027 का किया शुभारंभ

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (नीलकमल, पटना): राज्य के प्रथम नागरिक माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया, भारत की जनगणना-2027 का बिहार में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य की जनता से स्व-गणना की सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए अपने परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की।

पूर्णतः डिजिटल डेटा कैप्चर की व्यवस्था 

विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing Operations - HLO) का संचालन 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक राज्यभर में किया जाएगा। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 भारत की पहली ऐसी जनगणना है, जिसमें पूर्णतः डिजिटल डेटा कैप्चर करने की व्यवस्था के साथ-साथ नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

1 मई तक जारी रहेगी स्व-गणना प्रक्रिया 

स्व-गणना की प्रक्रिया राज्य में 17 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और यह 01 मई, 2026 तक जारी रहेगी। यह सुविधा एक सुरक्षित वेब-आधारित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी समय और स्थान से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी॰के॰ अनिल, राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा, जनगणना निदेशक श्रीमती रंजीता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने जारी किया सख्त निर्देश

बिहार

Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने जारी किया सख्त निर्देश

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

बिहार

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

पटना के फुलवारी शरीफ में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। प्रशासन की सुस्ती से नाराज ग्रामीणों ने NH-139 जाम कर आगजनी की जिससे एम्स जाने वाले मरीज घंटों फंसे रहे।

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

बिहार

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से मुजफ्फरपुर से जाने और आने वाली छह ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है। जबकि दो ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा  सोलर प्लांट

बिहार

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा सोलर प्लांट

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में 500 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द ही जमीन की पहचान की जाए।