बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार 4 दिनों में 369 लाख परिवार जुड़े वैशाली सबसे आगे

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना -  भारत की जनगणना 2027 के तहत बिहार में 17 अप्रैल से शुरु हुए स्व–गणना (Self Enumeration) अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। महज चार दिनों के भीतर यानी 20 अप्रैल तक राज्य में कुल 3,69,779 परिवार इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

हाईलाइट्स:

  • 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार स्व–गणना से जुड़े
  • 3.23 लाख से अधिक परिवारों ने प्रक्रिया पूरी की
  • वैशाली जिला 87,609 परिवारों के साथ सबसे आगे
  • 01 मई 2026 तक चलेगा स्व–गणना अभियान
  • 02 मई से घर-घर जाकर होगा डेटा वेरिफिकेशन

3.23 लाख परिवारों ने पूरी की प्रक्रिया

जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 3,23,879 परिवारों ने स्व–गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 45,900 परिवारों ने इसकी शुरुआत की है। इससे साफ है कि राज्य में डिजिटल जनगणना को लेकर लोगों में जागरूकता और भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

वैशाली, खगड़िया और मधुबनी में सबसे ज्यादा उत्साह

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वैशाली 87,609 परिवारों के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा खगड़िया (50,222) और मधुबनी (49,714) में भी स्व–गणना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

डिजिटल और पारदर्शी जनगणना की ओर बड़ा कदम

स्व–गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। अधिकारी मानते हैं कि जागरूकता अभियान के चलते आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी और अधिक परिवार इससे जुड़ेंगे।

1 मई तक चलेगा अभियान, ऑनलाइन जुड़ने की सुविधा

यह स्व–गणना अभियान 01 मई 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए एसई पोर्टल पर जाकर कहीं से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

2 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

स्व–गणना के बाद 02 मई से 31 मई तक राज्य में मकान सूचीकरण और आवास गणना का काम शुरू होगा। इस दौरान प्रगणक हर घर पहुंचेंगे और लोगों से स्व–गणना के बाद मिली एसई आईडी लेकर डेटा का मिलान करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया और आसान व सटीक हो सकेगी।

जिलावार प्रमुख आंकड़े - 

  • अररिया – 2010
  • अरवल – 1882
  • औरंगाबाद – 2464
  • बांका – 2331
  • बेगूसराय – 3301
  • भागलपुर – 11873
  • भोजपुर – 5989
  • बक्सर – 3736
  • दरभंगा – 11506
  • गया – 9602
  • गोपालगंज – 2611
  • जमुई – 8776
  • जहानाबाद – 1218
  • कैमूर – 2700
  • कटिहार – 5983
  • खगड़िया – 50222
  • किशनगंज – 9984
  • लखीसराय – 1222
  • मधेपुरा – 2035
  • मधुबनी – 49714
  • मुंगेर – 5890
  • मुजफ्फरपुर – 17695
  • नालंदा – 2578
  • नवादा – 1693
  • पश्चिम चंपारण – 1881
  • पटना – 11608
  • पूर्वी चंपारण – 4153
  • पूर्णिया – 3034
  • रोहतास – 4872
  • सहरसा – 7389
  • समस्तीपुर – 13471
  • सारण – 3718
  • शेखपुरा – 3328
  • शिवहर – 2840
  • सीतामढ़ी – 1913
  • सिवान – 2199
  • सुपौल – 4749
  • वैशाली – 87609

कुल – 3,69,779

संबंधित सामग्री

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

राजनीति

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर ...