खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
खूंटी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. यह घटना खूंटी सदर थाना क्षेत्र के रेमता डैम में हुई, जहां रांची निवासी विवेक राज अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान विवेक गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही रांची से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने डैम में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बरामद किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक विवेक राज, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र था. 

ये भी पढ़ें- झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

झारखंड

पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

अनुकंपा नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, रांची डीसी को अवमानना नोटिस

झारखंड

अनुकंपा नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, रांची डीसी को अवमानना नोटिस

सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

झारखंड

सीआईएसएफ एनके एरिया ने कार्रवाई कर केडीएच क्षेत्र से 1.07 टन अवैध कोयला किया जब्त, बाइक भी पकड़ी गई

गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर

झारखंड

गोमिया में जमीन संबंधित मामले में न्याय की आस लिए महिला अपने बच्चों के साथ बैठी भूख हड़ताल पर

हुसैनाबाद शहर के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास

झारखंड

हुसैनाबाद शहर के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास