गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अभिषेक राज / गयाजी -   गया में आयोजित जन उद्यम खेल–सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने इसे आगामी चुनावों में “गेमचेंजर” बताते हुए कहा कि देशभर की महिलाओं का समर्थन तेजी से NDA के पक्ष में बढ़ रहा है।

हाईलाइट्स :

  • गया में जन उद्यम महोत्सव के दौरान मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • महिला आरक्षण बिल को बताया आगामी चुनावों का “गेमचेंजर”
  • दावा किया—महिलाओं का झुकाव तेजी से NDA की ओर बढ़ रहा है
  • बंगाल में NDA की स्थिति मजबूत होने का किया बड़ा दावा
  • नीतीश सरकार की महिला योजनाओं की जमकर सराहना
  • शराबबंदी पर संतुलित फैसले के संकेत 

कार्यक्रम का उद्घाटन, महिलाओं को बताया देश की ताकत

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि नारी शक्ति देश की आधी आबादी है और उनके अधिकारों पर राजनीति करना विपक्ष को भारी पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर जो भ्रम पहले था, वह अब समाप्त हो चुका है।

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

मांझी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के रवैये से महिलाएं खुद को उपेक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “अब महिलाएं सच्चाई समझ रही हैं और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी।”

बंगाल में NDA की बढ़ती ताकत का दावा

पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने बड़ा राजनीतिक दावा किया कि वहां NDA की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गई है। उनके अनुसार, महिलाओं का झुकाव लगातार NDA की ओर बढ़ रहा है और इसका सीधा असर चुनावी परिणामों में दिखेगा।

मोदी का हवाला, परिसीमन पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए मांझी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को हर हाल में लागू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने परिसीमन (डिलिमिटेशन) पर जोर देते हुए कहा कि जनसंख्या के आधार पर संसदीय प्रतिनिधित्व जरूरी है ताकि जनता की पहुंच अपने सांसद तक आसान हो सके।

नीतीश सरकार की योजनाओं की सराहना

बिहार की राजनीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  की महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं— साइकिल, पोशाक और आरक्षण—की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं का भरोसा और मजबूत हुआ है।

शराबबंदी पर भी दिया संकेत

शराबबंदी के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए मांझी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समझदार नेता बताते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर संतुलित निर्णय लेने की दिशा में विचार कर रही है, ताकि जनता और राजस्व दोनों को नुकसान न हो।
 

इसे भी पढ़ें - अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

संबंधित सामग्री

मधुबनी बना मैन्युफैक्चरिंग हब: सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की फैक्ट्री शुरु, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार

मधुबनी बना मैन्युफैक्चरिंग हब: सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की फैक्ट्री शुरु, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मधुबनी में सावी ग्लोबल की 300 करोड़ की टेक्सटाइल और लेदर यूनिट के उद्घाटन से बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति मिली है।इस परियोजना से करीब 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और ‘मेड इन बिहार’ को नई पहचान

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar Crime: बिहार में दिन दहाड़े युवक को दौड़ाकर दाग दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार के समस्तीपुर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को दौड़ाकर गोली मारी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार

हैवानियत की हदें पार: जल्लाद पति ने सीने पर बैठकर सिलबट्टे से कूंच डाला पत्नी का सिर, बेटे ने खोला हत्या का राज

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाराज पति ने पत्नी के सीने पर बैठकर और सिलबट्टे से उसके सिर को कूंच-कूंचकर मार डाला।

मासूमियत का कत्ल !  जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

क्राइम

मासूमियत का कत्ल ! जिसे गोद में होना था, वो कूड़े में मिला… 10 साल के शमीर की मौत से कांपा भागलपुर

भागलपुर में 10 वर्षीय मासूम शमीर का शव कूड़े के ठेले में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित हैं।

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार

Bihar Machli Palan: मछली बीज उत्पादन में रफ्तार पकड़ेगा बिहार का यह जिला, खुलेंगे रोजगार के अवसर

बिहार का बांका जिला मछली उत्पादन में तो आत्मनिर्भर है लेकिन मत्स्य बीज के लिए यह बाहरी राज्यों पर निर्भर है। इस समस्या समाधान के लिए मत्स्य विभाग में विशेष योजना बनाई है।