गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

गया के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शेरघाटी के अरमगान के रूप में हुई है. पुलिस जांच में जुटी है.

By : Anshuman Parashar
गया के आमस में हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क ( राहुल, शेरघाटी) गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड हमजापुर के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शेरघाटी के शुमाली मोहल्ला मस्जिद के मोअज्जिन जनाब मासूम साहब के छोटे पुत्र अबूजर मोजाहिर उर्फ अरमगान के रूप में की गई है.

सुबह 5 बजे की घटना, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे अरमगान बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान हमजापुर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क से दूर जा गिरा. अलसुबह रास्ता सुनसान होने के कारण शव काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसे बाद में स्थानीय राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचित किया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है.

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है पुलिस

आमस थाना पुलिस के अनुसार, दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी चालक की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जा सके.

शेरघाटी शहर में शोक की लहर

जवान युवक की असमय मौत की खबर फैलते ही शुमाली मोहल्ला सहित पूरे शेरघाटी शहर में शोक व्याप्त हो गया. मृतक के स्वभाव को याद कर स्थानीय लोग गमगीन हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सांत्वना देने के लिए पीड़ित परिवार के घर पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।