न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर आज भाजपा और एनडीए विधान मंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक शाम 6 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास, पांच देश रत्न मार्ग पर होगी. इसमें सभी विधायक, विधान पार्षद और संगठन से जुड़े प्रमुख नेता शामिल होंगे. बैठक का उद्देश्य आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर अंतिम विचार-विमर्श करना और सभी नेताओं को चुनावी तैयारियों में एकजुट करना है.
यह भी पढ़े: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA की तीन दिवसीय बैठक