सचिवालय कर्मी ध्यान दें! ऑफिस जाने के लिए आज से मिलेगी इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेव...

सचिवालय कर्मी ध्यान दें! ऑफिस जाने के लिए आज से मिलेगी इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा, यहां जानें पूरी डिटेल

बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने कि लिए विशेष पहल की गई है। इस कड़ी में सचिवालय कर्मियों के लिए आज से विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू किया जाएगा।

सचिवालय कर्मी ध्यान दें ऑफिस जाने के लिए आज से मिलेगी इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा यहां जानें पूरी डिटेल

सचिवालय कर्मियों के लिए आज से इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अश्मित सिन्हा / पटना: बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने सचिवालय कर्मियों के लिए आज से विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरुआत की है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सचिवालय से विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सरकारी कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और कई माननीय सदस्य भी मौजूद रहे।

नया-पुराना सचिवालय तक सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा

जानकारी के मुताबिक, पटना के विभिन्न मार्गों से उनके लिए नया-पुराना सचिवालय तक सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा मिलेगी। इस पहल से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध आवागमन सुविधा मिलेगी। निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से ईंधन की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के उद्देश्य से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से सचिवालय कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। 

शहर में अभी चल रही 25 इलेक्ट्रिक बसें 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा वर्तमान में पटना शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों का सफल परिचालन किया जा रहा है। बता दें कि बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी रोजाना निजी कार एवं बाइक से सचिवालय आते-जाते हैं, जिससे शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की खपत भी अधिक होती है। विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से सरकारी कर्मियों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा। इससे निजी वाहनों के उपयोग में कमी आएगी। रोजाना बड़ी मात्रा में तेल की बचत हो सकेगी।

मल्टी मॉडल हब से सचिवालय

जानकारी के अनुसार, मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा संचालित की जाएगी। यह सेवा मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से शुरू होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स, विद्युत भवन, पटना उच्च न्यायालय, बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी। सुबह बसें 8.30 बजे से प्रारंभ होंगी तथा शाम में सचिवालय से वापसी सेवा उपलब्ध रहेगी। यह विशेष सेवा धनुकी मोड़ से शुरू होकर कुम्हरार, भूतनाथ रोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन एवं आर ब्लॉक होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी। गांधी मैदान से विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा संचालित होगी। यह सेवा डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, नियोजन भवन, विद्युत भवन, हाईकोर्ट एवं बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय क्षेत्र तक जाएगी।

ऑफिस जाने और लौटने के समय मिलेगी सुविधा

यह विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा विभिन्न क्षेत्रों से संचालित होगी। बसें सीधे नया सचिवालय एवं पुराना सचिवालय तक जाएंगी। सुबह कार्यालय अवधि में विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी तथा शाम में सचिवालय से संबंधित क्षेत्रों के लिए वापसी सेवा संचालित होगी। महिला कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शाम 5 बजे छुट्टी के समय भी विशेष बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

संबंधित सामग्री

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बिहार

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जदयू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘थैली की पार्टी’ बन गई है तभी तो नीतीश कुमार को दरकिनार किया जा रहा है।

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को किया गया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को किया गया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

काम में लापरवाही बरतने पर भूमि राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) को निलंबित कर दिया है।

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में 10 सीटों पर एमएलसी चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा।

 Patna Encounter: बिहार पुलिस का एक्शन, पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

बिहार

Patna Encounter: बिहार पुलिस का एक्शन, पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

पटना में स्कूल जा रहे शिक्षक को घेरकर गोली मारने वाले अपराधी का पुलिस ने एनकाउंर कर दिया है। घायल अपराधी का नाम संदीप उर्फ बादल बताया जा रहा है।

Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

बिहार

Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

सासाराम जंक्शन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।