लखीसराय दौरे पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की समीक्षा बैठक, राज्यसभा चुनाव...

लखीसराय दौरे पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की समीक्षा बैठक, राज्यसभा चुनाव और बंगाल पर जताया NDA का विश्वास

लखीसराय दौरे पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने की समीक्षा बैठक राज्यसभा चुनाव और बंगाल पर जताया nda का विश्वास

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे, जहां डीएम मिथलेश मिश्र ने बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जिला अतिथि गृह में नगर विकास एवं आवास विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. इस दौरान डीएम मिथलेश मिश्र, एसपी अवधेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. 

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया. वहीं पश्चिम बंगाल बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बंगाल इस बार पूरी तरह से बंगलादेशी घुसपैठियों से मुक्ति का मन बना चुका है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव द्वारा वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर दिए गए बयान को निशाना साधते हुए कहा कि उनकी भविष्यवाणी ही उनके हार का कारण है. विजय सिन्हा ने दावा किया है कि बिहार में कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी है और आगे भी रहेगी.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: कोर्ट परिसर से तीन अदालतों के दस्तावेज चोरी, आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'