Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क ...

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

road project in bihar बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।  ओमान की कंपनी गल्फर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ एनएचएआई का एग्रीमेंट हुआ है। अब एजेंसी बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया में जुट गई है। इस प्रक्रिया में करीब चार महीने का समय लगेगा। यानी अगस्त तक एजेंसी को बैंक से ऋण मिलने की पूरी उम्मीद है। उसके बाद सितंबर से पुलिस-प्रशासन की मदद से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार में दरभंगा के बाद यह दूसरा नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट होगा। यह सड़क पटना से शुरू होकर भोजपुर होते हुए सासाराम तक पहुंच जाएगी। इस फोरलेन सड़क की कुल लंबाई 120 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।  

ओमान की कंपनी को मिला जिम्मा 

बता दें कि पटना-भोजपुर-सासाराम सड़क निर्माण के लिए गल्फर एजेंसी का चयन छह महीने पहले ही किया गया था। हालांकि इसके बाद एजेंसी को अपने देश ओमान से मंजूरी मिलने में दिक्कतें आईं थी। इस कारण एग्रीमेंट की प्रक्रिया में छह महीने की देरी हुई है। यदि चयन के समय ही एग्रीमेंट हो जाता तो अब तक निर्माण कार्य शुरू हो चुका होता। एनएचएआई का लक्ष्य 2028 तक इस परियोजना को पूरा करना था, लेकिन देरी के कारण अब इसके 2029 तक पूरा होने की संभावना है।

दो चरणों में बनेगी सड़क

इस सड़क परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पटना से भोजपुर तक 46 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होगा। वहीं, इसके दूसरे चरण में आरा से सासाराम तक 74 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। इससे पटना से सासाराम और शाहाबाद क्षेत्र के अन्य इलाकों तक आवागमन आसान हो जाएगा। इसके अलावा अरवल जिला जाने में भी लोगों को सुविधा होगी। 

इन जिलों को होगा फायदा

यह सड़क पटना से भोजपुर के कई हिस्सों से गुजरते हुए सासाराम के सुअरा तक जाएगी। इससे पटना, भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम जिले के लोगों को फायदा होगा।  

संबंधित सामग्री

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी,  पुलिस ने दबोचा

बिहार

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव स्कॉर्पियो से लेकर फरार हो रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

बिहार

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।