ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराई, SSB जवानों ने दिखाई बहादुरी ...

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराई, SSB जवानों ने दिखाई बहादुरी – कई यात्रियों की बची जान

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस बिजली पोल से टकराई ssb जवानों ने दिखाई बहादुरी – कई यात्रियों की बची जान

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत 

शेरघाटी/डेस्क:  गया जिले के डुमरिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब निजी बस महारानी (BR-25A-6653) का ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई. राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों की तत्परता और साहस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को  29वीं वाहिनी SSB की ‘सी’ समवाय, डुमरिया (थाना-डुमरिया) क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया बस स्टैंड से गया के लिए रवाना हुई बस महारानी जब ‘सी’ समवाय कैंप के सामने करीब 10:30 बजे पहुंची, तभी अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होते ही बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई.

हादसे को देखते ही ‘सी’ समवाय, डुमरिया, 29वीं वाहिनी SSB के जवान तत्काल सक्रिय हो गए. निरीक्षक सामान्य मंतोष कुमार के नेतृत्व में जवानों ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन कंटीजेंसी ड्रिल का प्रयोग किया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

इस दौरान जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें SSB कैंप में मौजूद चिकित्सा कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया पहुंचाया गया.

घटना की सूचना तत्काल डुमरिया थाना को दे दी गई. इस दुर्घटना में एक बिजली का पोल, स्थानीय पुलिस द्वारा लगाए गए दो बैरिकेड और एक ड्रम क्षतिग्रस्त हो गया है.

SSB जवानों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बच गई. स्थानीय लोगों ने भी जवानों के साहस और मानवीय पहल की सराहना की है.

यह भी पढ़ें:  AI Summit में ‘बेइज्जती’ पर बवाल! Jitan Ram Manjhi का बड़ा हमला-  “कांग्रेस देश का कलंक”

संबंधित सामग्री

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पारिवारिक कलह से परेशान प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बिहार

पारिवारिक कलह से परेशान प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रोहतास जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

राजनीति

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में पहली बार भाग लिया और उच्च शिक्षा सुधार पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था ..

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा