चप्पल से खुला नकल के नेटवर्क का राज, छपरा में बीपीएससी AEDO परीक्षा में पकड़ा गया शातिर परीक्षार्थी

चप्पल से खुला नकल के नेटवर्क का राज, छपरा में बीपीएससी AEDO परीक्षा में पकड़ा गया शातिर परीक्षार्थी

बिहार के छपरा शहर में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के तीसरे चरण की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़ा गया है। उसके पास से ब्लूटूथ डिवाइस भी मिले हैं।

चप्पल से खुला नकल के नेटवर्क का राज छपरा में बीपीएससी aedo परीक्षा में पकड़ा गया शातिर परीक्षार्थी

हवाई चप्पल में छिपा ब्लूटूथ डिवाइस  |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पवन कुमार सिंह / छपरा:
 बिहार के छपरा शहर में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के तीसरे चरण की परीक्षा के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा में फ्रिस्किंग के दौरान एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया।

हवाई चप्पल में छिपा था ब्लूटूथ डिवाइस 

पकड़ा गया अभ्यर्थी रोहित कुमार बताया जा रहा है, जो सिवान जिले के बगहा, बैजुबरहोगा गांव का निवासी है। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थी ने हवाई चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था, जबकि उसके पास मौजूद कलम में माइक्रोफोन लगाया गया था।

पुलिस हिरासत में अभ्यर्थी

केंद्र पर तैनात कर्मियों को शक होने पर तलाशी ली गई, जिसमें पूरा मामला उजागर हुआ। इसके बाद अभ्यर्थी को तत्काल हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: नालंदा में AEDO परीक्षा में धांधली, Answer key के साथ नकल कराते तीन गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

बिहार

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।