न्यूज11 भारत
समस्तीपुर /डेस्क: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव में गेंहू के खेत से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.सुबह सुबह गांव की एक महिला ने युवक का शव खेत में देखकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. सूचना मिलते ही काफी संख्या में शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई. वही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.वही मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.पहचान छुपाने के लिए उसके केमिकल डाल कर जलाया गया. लोगों का अंदाजा है कि किसी ने दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: सीवान के राजेंद्र स्टेडियम वापस लौटा फुटबॉल का रोमांच, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर