Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन चार जिलों में आंधी तूफान के...

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन चार जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, येलो अलर्ट जारी

बिहार में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने यू-टर्न का संकेत दिया है। आज 4 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

bihar weather update  भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन चार जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश येलो अलर्ट जारी

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है, जिससे तापमान में गिरावट और झमाझम बारिश की उम्मीद भी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। जिससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिलेगी।  

पिछले 24 घंटों की स्थिति

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा और राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य दर्ज किया गया। तापमान की बात करें तो रोहतास जिले का डेहरी इलाका सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा या विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। न्यूनतम तापमान की बात करें तो औरंगाबाद, बक्सर और वाल्मीकिनगर में सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बक्सर जिले में हवाओं की रफ्तार काफी तेज रही, जहां 43 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं.

आज इन चार जिलों में होगी बारिश और गिरेगी बिजली

आज बिहार के चार प्रमुख जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं के साथ-साथ इन इलाकों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से सामान्य रहने की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा मौसम 

तापमान के मोर्चे पर आज राज्य में थोड़ी राहत दिखने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ा कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। चार जिलों में होने वाली बारिश और तेज हवाओं के कारण आसपास के क्षेत्रों में भी तपिश से कुछ राहत महसूस की जा सकती है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 23 अप्रैल को एक बार फिर अररिया और किशनगंज में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 अप्रैल को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
 

संबंधित सामग्री

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी,  पुलिस ने दबोचा

बिहार

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव स्कॉर्पियो से लेकर फरार हो रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

बिहार

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।