बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में अगले 7 दिनों तक आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का महा-अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By : Anshuman Parashar
बिहार में मौसम का यू टर्न, अगले 7 दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में मानसून की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के लिए अगले सात दिनों का विस्तृत वेदर फोरकास्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली (वज्रपात) का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तो हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज (18 जून) इन जिलों में दिखेगा रौद्र रूप, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज राज्य के एक बड़े हिस्से में मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा।

  • सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झंझावात चलने और बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं।

  • पश्चिम चंपारण और नवादा में आंशिक असर दिखेगा।

  • राजधानी पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय और बेगूसराय में मौसम फिलहाल शांत रहने की उम्मीद है।

कल (19 जून) बढ़ेगा खतरा, 26 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

कल यानी 19 जून को संकट और गहराने वाला है। मौसम विभाग ने सूबे के 26 जिलों के लिए भारी आंधी-पानी का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

  • पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और गया समेत 26 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

  • इसके साथ ही समस्तीपुर जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

24 जून को भी नहीं मिलेगी राहत, उत्तर और पश्चिम बिहार में येलो अलर्ट

राहत की उम्मीद फिलहाल अगले हफ्ते भी नहीं है। 24 जून को पश्चिम और उत्तर बिहार के जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात की आशंका रहेगी। हालांकि, इस दिन पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की बेहद जरूरी एडवायजरी: भूलकर भी न करें ये गलतियाँ

मौसम की इस तल्खी को देखते हुए मौसम केंद्र ने आम लोगों, यात्रियों और विशेषकर किसानों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है:

  • खराब मौसम या तेज आंधी के दौरान कभी भी खुले मैदान, बड़े पेड़ों, जलजमाव वाले क्षेत्रों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

  • आसमान में कड़कड़ाहट शुरू होते ही तुरंत किसी सुरक्षित और पक्के भवन के अंदर चले जाएं।

  • जब तक बहुत जरूरी न हो, आंधी-बारिश के बीच सफर करने से बचें। किसान भाई भी खेतों में काम करते समय मौसम के अपडेट पर लगातार नजर रखें।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।