CM सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब ट्रैफिक चालान 50 प्रतिशत तक होंगे माफ, जानिए कैसे

CM सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब ट्रैफिक चालान 50 प्रतिशत तक होंगे माफ, जानिए कैसे

आप अपने परिवार के साथ दुपहिया या चारपहिया वाहन से कहीं जा रहे हों। आप अपने घर भी लौट आये फिर आपके मोबाइल पर आपके वाहन का चालान कटने का मैसेज आता है। तब आपको पता चलता है कि आपने जाने-अनजाने यातायात ..

cm सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब ट्रैफिक चालान 50 प्रतिशत तक होंगे माफ जानिए कैसे

CM सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब ट्रैफिक चालान 50 प्रतिशत तक होंगे माफ |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

हाइलाइट्स- 

  • CM सम्राट चौधरी ने दी  लंबित ई चालानों पर बड़ी राहत
  • लागू की गई एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना - 2026
  • एकमुश्त ई चालान निपटान योजना के तहत। जमा करें चालान 
  • लंबित ई चालान जमा करने 50 प्रतिशत तक की राशि होगी माफ
  • 90 दिनों से अधिक दिन के चालान का राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा निष्पादन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ल आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित यातायात चालानों के निबटारे के लिए एक अहम और जनहितकारी फैसला लिया है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने, प्रावधानों नियमों, विनियमों और अधिसूचनाओं का उल्लंघन सहित अन्य यातायात उल्लंघन से जुड़े लंबित ई-चालानों का 50 प्रतिशत राशि जमा कर आसानी से निपटान किया जा सकेगा। इससे आम लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी और पुराने चालानों से जुड़े झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।

एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 के तहत 90 दिनों से अधिक अवधि से लंबित चालानों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा । यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगी। इस योजना से लाखों वाहन चालकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके लिए ई चालान की न्यूनतम जुर्माना राशि निर्धारित की गई है।

एकमुश्त निपटान योजना के माध्यम से लोग कम राशि देकर अपने पुराने मामलों का निपटारा कर सकेंगे, वहीं विभाग को भी राजस्व संग्रह में तेजी आएगी और लंबित मामलों का दबाव घटेगा। परिवहन विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक बनें।

इस योजना के लागू होने से आम लोगों को कई स्तर पर राहत मिलेगी। उन्हें पुराने सामान्य चालानों के लिए पूरी राशि चुकाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि लगभग आधी राशि देकर ही मामला समाप्त किया जा सकेगा। इसके अलावा, लंबित चालानों के कारण वाहन से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी। वहीं, सरकार और परिवहन विभाग के लिए भी यह योजना कई मायनों में लाभकारी साबित होगी। इससे बड़ी संख्या में लंबित मामलों का त्वरित निपटान संभव होगा, राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी।ढ़ावा मिलेगा। 
इस पहल से इलाज तेज होगा, कागजी प्रक्रिया घटेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें - PMCH बनेगा पूरी तरह स्मार्ट: वाई-फाई, डिजिटल रिकॉर्ड और तेज इलाज से बदलेगा सिस्टम

संबंधित सामग्री

बिहार में बंद चीनी मिलें फिर से चलेंगी, निजी कंपनियों को संचालन का रास्ता, कैबिनेट ने एक्ट संशोधन मंजूर किया

बिहार

बिहार में बंद चीनी मिलें फिर से चलेंगी, निजी कंपनियों को संचालन का रास्ता, कैबिनेट ने एक्ट संशोधन मंजूर किया

राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को निजी कंपनियों के माध्यम से चलाने के लिए राज्य सरकार बिहार चीनी उपक्रम (अर्जन) अधिनियम 1985 की धारा 3 में संशोधन करेगी। इसके लिए बुधवार को सरकार ने कैबिनेट की बैठक में

बिहार में नागरिक सुरक्षा की बड़ी तैयारी, 6 जिलों में एक साथ बजेगा सायरन

बिहार

बिहार में नागरिक सुरक्षा की बड़ी तैयारी, 6 जिलों में एक साथ बजेगा सायरन

बिहार के 6 जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल होगी। सायरन और ब्लैकआउट के जरिए आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास कराया जाएगा।

राजगीर–बिहारशरीफ रुट पर दौड़ेंगी PM ई-बसें, बिहार को मिलेंगी 400 इलेक्ट्रिक AC बसें

बिहार

राजगीर–बिहारशरीफ रुट पर दौड़ेंगी PM ई-बसें, बिहार को मिलेंगी 400 इलेक्ट्रिक AC बसें

पर्यावरण को बचाने और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ई वाहन चलाने पर जोर दे रही है। इसी योजन के तहत बिहार को 400 इलेक्ट्रिक एसी बसें मिलने जा

PMCH बनेगा पूरी तरह स्मार्ट: वाई-फाई, डिजिटल रिकॉर्ड और तेज इलाज से बदलेगा सिस्टम

बिहार

PMCH बनेगा पूरी तरह स्मार्ट: वाई-फाई, डिजिटल रिकॉर्ड और तेज इलाज से बदलेगा सिस्टम

PMCH के नए भवन में मई के दूसरे सप्ताह से वाई-फाई सेवा शुरू होगी, जिससे अस्पताल में डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से इलाज तेज होगा, कागजी प्रक्रिया घटेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

10 भर सोने के लिए 3 बच्चों की मां की हत्या, नवादा में दहेज का खौफनाक चेहरा

क्राइम

10 भर सोने के लिए 3 बच्चों की मां की हत्या, नवादा में दहेज का खौफनाक चेहरा

नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। तीन बच्चों की मां नेहा कुमारी की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।