बिहार में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, छुट्टी मनाकर ड्यूटी लौट रहे CISF जवान और पत्नी समेत 3 की मौत

खगड़िया के NH-31 पर गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटने से CISF जवान, उनकी पत्नी और चालक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब जवान छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है।

By : Anshuman Parashar
बिहार में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, छुट्टी मनाकर ड्यूटी लौट रहे CISF जवान और पत्नी समेत 3 की मौत

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के खगड़िया जिले से गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी के पास नेशनल हाईवे-31 पर गिट्टी से लदे एक बेलगाम ट्रक ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे चल रहे ऑटो पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार CISF जवान, उनकी पत्नी और चालक की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

छुट्टी के बाद ड्यूटी पर वापसी की थी तैयारी

मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया और उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया के रूप में हुई है। बिपिन CISF में तैनात थे और हाल ही में छुट्टी पर अपने गांव आए थे। गुरुवार तड़के करीब 5 बजे वे अपनी पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहे थे। ऑटो चालक टांकेश मुनि भी इस हादसे का शिकार हो गए और उनकी भी जान चली गई।

गिट्टी के ढेर में दब गई सांसें, मौके पर मची चीख-पुकार

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पलटने के बाद ऑटो पूरी तरह गिट्टी के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। भारी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान एनएच पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अस्पताल में भर्ती घायल, ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में कुछ अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण यह भयानक हादसा हुआ। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

Bihar Flood: चंपारण तटबंध टूटने पर गरजे पप्पू यादव, कार्रवाई की मांग 

Bihar Flood: चंपारण तटबंध टूटने पर गरजे पप्पू यादव, कार्रवाई की मांग 

पप्पू यादव ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों के पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री और नगदी का वितरण किया।

मोतिहारी में DIG का औचक निरीक्षण, 5 सिपाही और मुंशी निलंबित

मोतिहारी में DIG का औचक निरीक्षण, 5 सिपाही और मुंशी निलंबित

मोतिहारी में चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय ने आधी रात नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। 

गया पहुंचीं स्मिता ठाकरे, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान; बोलीं- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’

गया पहुंचीं स्मिता ठाकरे, बालासाहेब और पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान; बोलीं- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’

मोक्षभूमि गया में शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।

MLC चुनाव: BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 4 सीटों पर प्रत्याशी तय  

MLC चुनाव: BJP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 4 सीटों पर प्रत्याशी तय  

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है।

छठियारी कार्यक्रम में डीजे पर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

छठियारी कार्यक्रम में डीजे पर विवाद, तीन भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में सोमवार की देर रात छठियारी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया।