न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
जयप्रकाश वर्मा/बगहा: पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सड़क मार्ग से बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। चखनी के खैरटवा में टूटे चंपारण तटबंध का भी उन्होंने निरीक्षण किया, इस दौरान सांसद ने सरकार और विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।
वहीं बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री और नगदी का वितरण किया। दरअसल चंपारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे इलाकों में पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नें चखनी के खैरटवा में टूटे तटबंध का मौके पर जायजा लिया औऱ बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री के साथ नगद की मदद भी की।
बताया जा रहा है की सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि दो वर्ष के भीतर चंपारण तटबंध का दो बार टूटना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है लिहाजा उन्होंने दोषी संवेदक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही बगहा और वाल्मीकिनगर को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग सरकार से किया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सांसद ने सरकार से तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की। तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठाई गईं । बता दें की बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान पप्पू यादव ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
अब देखना होगा कि तटबंध टूटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं उधर घटना के वक़्त संवेदक के सहयोगी नें आप बीती सुनाई जिससे लापरवाही उजागर हुआ है।