न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
मनीष कुमार/मोतिहारी: मोतिहारी में चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय ने आधी रात नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण में थाना की विभिन्न पंजी, अभिलेख, लंबित कांड और अनुसंधान की स्थिति की जांच की गई।
इस दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिले पांच सिपाहियों और एक मुंशी को निलंबित करने का आदेश दिया गया। वहीं, थाना स्तर पर पर्यवेक्षण में लापरवाही को लेकर नगर थानाध्यक्ष का पांच दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया।
DIG ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों की समय सीमा के भीतर निष्पादन करने और मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसंधान और ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। DIG की अचानक कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।