बिहार में शपथ ग्रहण से पहले इस JDU विधायक के भाई के घर पर पुलिस का इश्तहार, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार में शपथ ग्रहण से पहले इस JDU विधायक के भाई के घर पर पुलिस का इश्तहार, जानें क्या है पूरा मामला

गोपालगंज में भू-माफियाओं पर कड़ा प्रहार! करोड़ों की जमीन कब्जाने के मामले में बाहुबली सतीश पांडेय के घर पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ इश्तहार चस्पा किया। रसूखदारों की जमानत पर आज कोर्ट में सबकी नजरें है

बिहार में शपथ ग्रहण से पहले इस jdu विधायक के भाई के घर पर पुलिस का इश्तहार जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने जा रहा है और उधर भू-माफियाओं और उनके मददगारों के खिलाफ प्रशासन ने अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। ताजा मामला गोपालगंज के कुचायकोट से है, जहां करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने बाहुबली सतीश पांडेय के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस की टीम ने उनके नया गांव तुलसिया स्थित आवास पर ढोल-नगाड़े बजाकर मुनादी की और फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तहार चस्पा कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के रसूखदारों और रसूख के दम पर जमीन कब्जाने वालों में खौफ का माहौल है।

16 एकड़ जमीन का खूनी खेल, रसूखदारों पर सीधा वार

विवाद की जड़ कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में स्थित करीब 16 एकड़ की बेशकीमती जमीन है। आरोप है कि सत्ता और बाहुबल के मेल से इस कीमती भूखंड पर अवैध कब्जा किया गया था। इस मामले में प्रशासन की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एफआईआर में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी जैसे बड़े नामों को आरोपी बनाया गया है।

सत्ता का संरक्षण या साजिश? पुलिस ने कसी कमर

आरोपियों पर भू-माफियाओं को न केवल संरक्षण देने बल्कि जमीन कब्जाने की पूरी पटकथा रचने का गंभीर आरोप है। हालांकि मामला हाई-प्रोफाइल है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है। इस केस में अब तक चार लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

क्या मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत?

आज यानी गुरुवार का दिन इस पूरे घटनाक्रम के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। एक तरफ पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है, तो दूसरी तरफ विधायक पप्पू पांडेय और सतीश पांडेय की जमानत याचिका पर न्यायालय में सुनवाई होनी है। इश्तहार चस्पा होने के बाद अब आरोपियों के पास आत्मसमर्पण करने या कुर्की की कार्रवाई झेलने का ही विकल्प बचा है।

भू-माफियाओं के दिन हुए पूरे

ढोल-नगाड़ों के साथ की गई इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस अब बैकफुट पर नहीं है। गोपालगंज पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जिले की जनता अब टकटकी लगाए अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है कि इन माननीयों को राहत मिलती है या पुलिस का शिकंजा और भी ज्यादा सख्त होगा।

संबंधित सामग्री

शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

बिहार

शादी से पहले टूटी खुशियां: चोर ले उड़े दुल्हन के गहने, 17 लाख पार

भोरे के सबेया गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 17 लाख की चोरी कर ली। शादी से पहले ही एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं, वहीं वारदात के बाद पास में ही माल का बंटवारा करने

Breaking News: निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, 11 महीने से है जेल में बंद

झारखंड

Breaking News: निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, 11 महीने से है जेल में बंद

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से  मिला कंकाल...

बिहार

इंतजार, उम्मीद और फिर दर्दनाक सच… लापता बेटे का मां करती रही इंतजार , 2 साल बाद लाड़ले का नाले से मिला कंकाल...

गोपालगंज में दो साल पहले लापता युवक चंदन कुमार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर नाले से नरकंकाल बरामद किया है।

शादी की तो एडमिशन रद्द ! गोपालगंज के GNM कॉलेज का चौंकाने वाला आया फरमान, नोटिस से मचा हड़कंप

बिहार

शादी की तो एडमिशन रद्द ! गोपालगंज के GNM कॉलेज का चौंकाने वाला आया फरमान, नोटिस से मचा हड़कंप

गोपालगंज के हथुआ GNM नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई के दौरान शादी करने पर रोक लगाने वाला नोटिस वायरल हो गया है। शादी करने पर नामांकन रद्द करने के आदेश के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जिससे मामला और गरम

गोपालगंज DM के नाम पर बड़ा डिजिटल फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश

बिहार

गोपालगंज DM के नाम पर बड़ा डिजिटल फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी की कोशिश

गोपालगंज DM पवन कुमार सिन्हा की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों को इस डिजिटल जालसाजी से बचने और किसी भी संदिग्ध मैसेज का जवाब न देने की सख्त चेतावनी जारी की है।