Patna Encounter: बिहार पुलिस का एक्शन, पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Patna Encounter: बिहार पुलिस का एक्शन, पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

पटना में स्कूल जा रहे शिक्षक को घेरकर गोली मारने वाले अपराधी का पुलिस ने एनकाउंर कर दिया है। घायल अपराधी का नाम संदीप उर्फ बादल बताया जा रहा है।

 patna encounter बिहार पुलिस का एक्शन पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

पटना में शिक्षक को गोली मारने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में 13 मई 2026 की सुबह अपराधियों ने अपने घर से स्कूल जा रहे एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया था। लूटपाट करने वाले एक अपराधी को पटना पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया है। उसके बाद उसे इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस के कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल अपराधी का नाम संदीप उर्फ बादल बताया जा रहा है।

शिक्षक को मारी थी गोली 

बता दें कि गत 13 मई 2026 की सुबह भागवत नगर में शंभू कुमार अपने घर से सरकारी स्कूल जाने के लिए निकले थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से सवार अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में उन्हें गोली मार दी थी। घायल अवस्था में उनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की घेराबंदी 

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाले अपराधी संदीप उर्फ बादल ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भगवत नगर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की। 

पुलिस को देखते ही चलाई गोली 

पुलिस को देखते ही संदीप कुमार उर्फ बादल ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बादल पर गोली चलाई। एक गोली बादल के पैर में लगी और वह घायल हो गया। वहीं दूसरे अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से अपराधियों की बाइक भी मिली है। दोनों अपराधी पहले भी कई मामले में आरोपी हैं. 

संबंधित सामग्री

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बिहार

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जदयू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘थैली की पार्टी’ बन गई है तभी तो नीतीश कुमार को दरकिनार किया जा रहा है।

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को किया गया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को किया गया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

काम में लापरवाही बरतने पर भूमि राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) को निलंबित कर दिया है।

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में 10 सीटों पर एमएलसी चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा।

सचिवालय कर्मी ध्यान दें! ऑफिस जाने के लिए आज से मिलेगी इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा, यहां जानें पूरी डिटेल

बिहार

सचिवालय कर्मी ध्यान दें! ऑफिस जाने के लिए आज से मिलेगी इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा, यहां जानें पूरी डिटेल

बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने कि लिए विशेष पहल की गई है। इस कड़ी में सचिवालय कर्मियों के लिए आज से विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू किया जाएगा।

Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

बिहार

Bihar Train: सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर

सासाराम जंक्शन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई।