सासाराम में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

सासाराम में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

सासाराम जिले के सासाराम नगर थाना इलाके के सागर मोहल्ले में महिलाओं एवं पुरुषों पर जानलेवा हमले का एक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सासाराम में दबंगों का तांडव घर में घुसकर महिला व पुरुष पर जानलेवा हमला दो गिरफ्तार

हमले में घायल व्यक्ति |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क (अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास): सासाराम जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सागर मोहल्ले में महिलाओं एवं पुरुषों पर जानलेवा हमले का एक मामला सामने आया है। इस घटना में पड़ोस के हीं कुछ दबंग लोगों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट करते हुए कई पुरुषों को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। घटना बीते शनिवार दोपहर की बताई जाती है और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पड़ोस के हीं रहने वाले अजय खटीक, बीरु खटीक, श्यामा खटीक, गोविन्द खटीक, लक्ष्मण खटीक, ऋषि खटीक सहित अन्य लोग पीड़ित दीपक केसरी के घर में अचानक घुस गए और उसे बुरी तरह मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट करते हुए अभद्रता की गई।

मारपीट का वीडियो वायरल

वहीं मारपीट का एक वीडियो भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति को घर से खींचकर करीब चार से पांच लोग बुरी तरह मार रहे हैं और महिलाओं ने जब इसका विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने विवाद में हुई मारपीट - डीएसपी

घटना के संदर्भ में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में एक परिवार के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई है और सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभी भी छापेमारी चल रही है।

संबंधित सामग्री

भाजपा मुख्यालय से विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण को लेकर लालू-कांग्रेस को घेरा

बिहार

भाजपा मुख्यालय से विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री, महिला आरक्षण को लेकर लालू-कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए उन पर हक छीनने का आरोप लगाया है।

Patna Traffic Alert: 20 अप्रैल को पटना के इन रूटों पर नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा, यहां देखिए पूरा रूट प्लान

बिहार

Patna Traffic Alert: 20 अप्रैल को पटना के इन रूटों पर नहीं चलेंगे ऑटो-ई-रिक्शा, यहां देखिए पूरा रूट प्लान

20 अप्रैल को पटना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसकी वजह से होने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है।

200 साल पहले 1 आने की लड़ाई.. बदली बिहार के 3 गांव की तकदीर, 71 सालों में दर्ज नहीं हुआ एक भी केस

बिहार

200 साल पहले 1 आने की लड़ाई.. बदली बिहार के 3 गांव की तकदीर, 71 सालों में दर्ज नहीं हुआ एक भी केस

एक आने के झगड़े के बाद से बिहार के तीन गांव आज भी दहेज मुक्त हैं। सदियों पहले बने नियम का पालन नहीं करने वालों को आज भी सजा दी जाती है।

Patna Zoo 10 करोड़ के मास्टर प्लान से बनेगा हाई-टेक, अब गेट पर ही कैफ़ेटेरिया और अंदर मिलेंगे प्रोफेशनल गाइड्स

बिहार

Patna Zoo 10 करोड़ के मास्टर प्लान से बनेगा हाई-टेक, अब गेट पर ही कैफ़ेटेरिया और अंदर मिलेंगे प्रोफेशनल गाइड्स

पटना जू 10 करोड़ की लागत से हाई-टेक बनेगा। यहाँ दिल्ली जैसा रॉक गार्डन, 100 मीटर लंबा ट्री-वॉक और आधुनिक कैफेटेरिया बनेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए 16 गाइड्स और नए सेल्फी पॉइंट्स भी होंगे।

Bihar News: बिहार में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान कांस्टेबल की मौत, हार्ट अटैक के बाद बिगड़ी तबीयत

बिहार

Bihar News: बिहार में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान कांस्टेबल की मौत, हार्ट अटैक के बाद बिगड़ी तबीयत

नवादा में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे एक कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक विकास कुमार (35) गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव के निवासी थे।