सप्तक्रांति एक्सप्रेस में शराब का खेल, पैंट्री कार से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड बरामद, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

बिहार शराबबंदी के बीच सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार से 42.165 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पैंट्री मैनेजर समेत चार रेल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया.

By : Anshuman Parashar
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में शराब का खेल, पैंट्री कार से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड बरामद, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को ठेंगा दिखाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस बार तस्करों ने ट्रेन की पैंट्री कार को ही अपना सेफ जोन बना लिया. गाड़ी संख्या 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पैंट्री कार से कुल 42.165 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. इस काले कारोबार में शामिल पैंट्री मैनेजर और तीन अन्य रेल कर्मियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है.

मैनेजर के केबिन में छिपा था 'स्टॉक', तलाशी में खुले राज

सुरक्षा एजेंसियों को ट्रेन में शराब ले जाए जाने का गुप्त इनपुट मिला था. गुरुवार को जैसे ही विशेष चेकिंग अभियान शुरू हुआ, टीम सीधे पैंट्री कार में दाखिल हुई. जब पैंट्री कार के मैनेजर संतोष शाह के केबिन को खंगाला गया, तो अधिकारी भी हैरान रह गए. अकेले मैनेजर के पास से 750 मिलीलीटर की 31 महंगी विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. इसके बाद जब पैंट्री मैन राज कुमार की घेराबंदी की गई, तो उसके कब्जे से भी उसी साइज की 24 बोतलें बरामद की गईं.

सफाई कर्मियों के बैग से भी निकलीं बोतलें

इस रैकेट में सिर्फ ऊपरी स्टाफ ही नहीं, बल्कि सफाई कर्मी भी बराबर के साझीदार निकले. जांच टीम ने जब गहराई से छानबीन की, तो सफाई कर्मी गोविंद कुमार के पास से 180 मिलीलीटर की दो बोतलें और उसके साथी रिकी कुमार के पास से तीन बोतलें बरामद हुईं. इस पूरी कार्रवाई में कुल मिलाकर 60 बोतलें (42.165 लीटर) विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसे बेहद चालाकी से ट्रेन के अंदर छिपाया गया था.

क्या पैंट्री कार से चल रहा है बड़ा तस्करी नेटवर्क? जांच में जुटीं एजेंसियां

इस हाई-प्रोफाइल बरामदगी के बाद रेलवे सुरक्षा और उत्पाद विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सूखी धरती (बिहार) पर खपाने के लिए यह शराब कहां से लोड की गई थी? अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल के पीछे कौन सा बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है. जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

संबंधित सामग्री

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी 

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार गिरफ्तार

बक्सर के नथुनी अहीर का डेरा मध्य विद्यालय से जुड़े नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और वीडियो बनाए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बिहार में खौफनाक वारदात: राजमिस्त्री की चाकू गोदकर हत्या, भूमि विवाद पर गहराया शक

बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित भगड़वा नहर के समीप रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक राजमिस्त्री की हत्या कर दिए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।