बिहार वालों की बल्ले-बल्ले, अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती सरकारी बसें आसानी से मिलेंगी

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले, अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती सरकारी बसें आसानी से मिलेंगी

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने आम लोगों के लिए बस बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती दरों पर सरकारी बसें मिलेंगी।

बिहार वालों की बल्ले-बल्ले अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती सरकारी बसें आसानी से मिलेंगी

अब शादी और यात्रा के लिए सस्ती सरकारी बसें आसानी से मिलेंगी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए अपनी बसों की बुकिंग सेवा को निजी उपयोग के लिए भी खोल दिया है। अब लोग इन बसों को शादी–विवाह, पारिवारिक समारोह, धार्मिक यात्राओं और अन्य निजी आयोजनों के लिए आसानी से बुक कर सकेंगे। अब तक यह सुविधा केवल सरकारी कार्यों, विभागीय कार्यक्रमों और शैक्षणिक भ्रमण तक सीमित थी, लेकिन मुख्यालय से जारी नए निर्देश के बाद इसे आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

हाईलाइट्स  -

  • BSRTC की बसें अब निजी उपयोग के लिए भी उपलब्ध
  • शादी–विवाह और धार्मिक यात्रा के लिए बुकिंग सुविधा
  • 240 KM तक का तय किराया लागू
  • 22, 32 और 42 सीट बसों के अलग-अलग रेट
  • निगम की आय बढ़ने की उम्मीद

सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प

निगम का दावा है कि यह सेवा निजी बसों की तुलना में अधिक किफायती और भरोसेमंद होगी। इससे आम लोगों को कम खर्च में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, साथ ही उन्हें निजी बस ऑपरेटरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 निगम ने 240 किलोमीटर तक की दूरी के लिए बसों का किराया तय कर दिया है—

  • 22 सीट वाली बस: ₹7,700
  • 32 सीट वाली बस: ₹11,200
  • 42 सीट वाली बस: ₹17,200
  • यदि यात्रा 240 किलोमीटर से अधिक होती है, तो अतिरिक्त दूरी के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा।

निगम की आय में बढ़ोतरी की उम्मीद

भागलपुर पथ परिवहन निगम के यात्री प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि यह कदम लोगों को किफायती सुविधा देने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि शादी–विवाह के सीजन में इस सेवा की मांग तेजी से बढ़ रही है।

शादी सीजन में बढ़ी बुकिंग

नए निर्देश लागू होने के बाद अब तक चार से पांच बसों की बुकिंग भी हो चुकी है। अधिकारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि लोग बड़ी संख्या में निजी आयोजनों के लिए बसों की जरूरत महसूस करते हैं।

इसे भी पढे़ं - क्या शेरघाटी नगर परिषद चोरों के हाथ में है? टेंडर से योजनाओं तक करोड़ों के घोटालों का लगा आरोप

संबंधित सामग्री

गया जी में मांझी बोले; हर बच्चा किस्मत लेकर आता है, जनसंख्या और महिला सम्मान पर सियासी बहस तेज

राजनीति

गया जी में मांझी बोले; हर बच्चा किस्मत लेकर आता है, जनसंख्या और महिला सम्मान पर सियासी बहस तेज

गया में आयोजित कार्यक्रम में जीतन राम मांझी के बयान ने सियासी माहौल गर्म कर दिया। उन्होंने जनसंख्या, महिला सम्मान और सामाजिक सोच पर अपनी बात रखी ।

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा का बयान: जानकी धाम बनेगा विश्वस्तरीय तीर्थ, मां सीता बिहार की अस्मिता का प्रतीक

बिहार

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा का बयान: जानकी धाम बनेगा विश्वस्तरीय तीर्थ, मां सीता बिहार की अस्मिता का प्रतीक

सीता नवमी पर विजय कुमार सिन्हा ने मां जानकी को बिहार की अस्मिता बताया और पुनौरा धाम सहित पूरे क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। उन्होंने जानकी कॉरिडोर, सीतापुरम और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को ..

पटना के महावीर मंदिर में जानकी नवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अष्टयाम कीर्तन से गूंजा पूरा शहर

बिहार

पटना के महावीर मंदिर में जानकी नवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अष्टयाम कीर्तन से गूंजा पूरा शहर

पटना के महावीर मंदिर में जानकी नवमी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई, जहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना और अष्टयाम कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

 नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा लेकिन गले के निशान .. भागलपुर में बढ़ा सस्पेंस

क्राइम

नई शादी के 2 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी का दावा- सीढ़ी से गिरा लेकिन गले के निशान .. भागलपुर में बढ़ा सस्पेंस

भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गले के निशान और पत्नी के बयान में विरोधाभास से मामला और उलझ गया है।

जेपी गंगा पथ पर वेंडिंग जोन बनेगा, 250 ठेला दुकानदारों को मिलेगी नई जगह

बिहार

जेपी गंगा पथ पर वेंडिंग जोन बनेगा, 250 ठेला दुकानदारों को मिलेगी नई जगह

पटना के जेपी गंगा पथ पर ठेला-खोमचा दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नया वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है, जहां 250 वेंडरों को जल्द शिफ्ट किया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां आधुनिक सुविधाओं के