बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत: 5 दिनों का मिलेगा Comp Off, जानिए सरकार का नया प्लान

बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत: 5 दिनों का मिलेगा Comp Off, जानिए सरकार का नया प्लान

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में फिर से प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा। इस सबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है।

बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत  5 दिनों का मिलेगा comp off जानिए सरकार का नया प्लान

बिहार के सरकरी शिक्षकों को बड़ी राहत |

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में फिर से प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने सोमवार को इस सबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। SCERT के अनुसार, इसमें विशेष रूप से SIR कार्य, विधानसभा चुनाव संबंधी दायित्वों तथा स्वास्थ्य कारणों से प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके शिक्षकों को शामिल किया गया है।

विभागीय कार्रवाई से राहत

इसके अलावा 20 जून तक निर्धारित ग्रीष्मावकाश अवधि के दौरान अगर कोई शिक्षक पूर्व निर्धारित योजना के तहत मुख्यालय से बाहर रहता है और प्रशिक्षण में भाग नहीं ले पाता है, तो उसके विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह निर्णय शिक्षकों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

5 दिनों की होगी ट्रेनिंग 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों के हितों और सुविधाओं के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की आधारशिला हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग सदैव सकारात्मक रवैया अपनाता रहा है। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों में डालना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर माहौल और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है। 

क्षतिपूर्ति अवकाश की भी सुविधा 

प्रशिक्षण पांच दिवसीय और आवासीय होगा। प्रशिक्षण अवधि के बदले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। शिक्षक इस अवकाश का उपयोग 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।
 

संबंधित सामग्री

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

बिहार

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत

मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News: सासाराम में दीवार ढहने से महिला की मौत, खाना बनाते वक्त हादसा

बिहार

Bihar News: सासाराम में दीवार ढहने से महिला की मौत, खाना बनाते वक्त हादसा

सासाराम के जहां बड्डी थाना क्षेत्र के मझुई गांव में कच्चा दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। खाना बनाते वक्त मिट्टी का दीवार भरभरा कर गिर गया।

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश,  राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बिहार

मीनाक्षी एम राय बनीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मीनाक्षी एम राय ने आज पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bihar News:  छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

बिहार

Bihar News: छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीकेज, 10 लोगों की बिगड़ी तबीयत

छपरा के कोल्ड स्टोरेज के कूलिंग सिस्टम में अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी तीखी गंध और इसके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, खांसी और घुटन की समस्या होने लगी।

मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

बिहार

मुंगेर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

मुंगेर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने शराब को कुरकुरे के कार्टनों के बीच छिपा रखा था, ताकि जांच एजेंसियों