शादी की खुशियों पर मातम का साया; सड़क हादसे में मासूम की मौत, सात घायल

शादी की खुशियों पर मातम का साया; सड़क हादसे में मासूम की मौत, सात घायल

बाढ़ फोरलेन पर ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो की भीषण टक्कर में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी की खुशियों पर मातम का साया सड़क हादसे में मासूम की मौत सात घायल

शादी की खुशियों पर मातम का साया |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

कमाल उद्दीन / बाढ़ -  बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी की खरीदारी करने ई-रिक्शा से बाजार जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों की सीएनजी ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हाईलाइट्स - 

  • बाढ़ फोरलेन पर ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो में भीषण टक्कर
  • एक मासूम की मौके पर मौत, सात लोग गंभीर घायल
  • तीन घायल पीएमसीएच रेफर, स्थिति नाजुक
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गांव में शोक

ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, पंडारक थाना क्षेत्र के पुरन बीघा गांव निवासी एक परिवार 1 मई को होने वाली शादी के लिए खरीदारी करने ई-रिक्शा से बाजार जा रहा था। इसी दौरान बहरामा फोरलेन के पास विपरीत दिशा से आ रहे सीएनजी ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

 स्थानीय लोगों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सात घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है, जबकि तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही पुरन बीघा गांव पहुंची, पूरे घर में कोहराम मच गया। जहां दो दिन बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब केवल रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें - बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान: हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

संबंधित सामग्री

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर प्रहार, दोषियों पर हो कार्रवाई - प्रेस क्लब चौपारण

झारखंड

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर प्रहार, दोषियों पर हो कार्रवाई - प्रेस क्लब चौपारण

भीषण गर्मी से राहत, पटना सहित 26 जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, एलर्ट जारी

बिहार

भीषण गर्मी से राहत, पटना सहित 26 जिलों में अचानक बदला मौसम का मिजाज, एलर्ट जारी

बिहार में मौसम की यह अचानक बदली स्थिति कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी को अलर्ट का पालन करना जरूरी है।

दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: 36 ब्लैक सिम के साथ रिटेलर गिरफ्तार, विदेशों में होता था इस्तेमाल

क्राइम

दरभंगा में सिम कार्ड फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: 36 ब्लैक सिम के साथ रिटेलर गिरफ्तार, विदेशों में होता था इस्तेमाल

दरभंगा में फर्जी सिम कार्ड के जरिए विदेशों में चल रहे साइबर ठगी रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक सिम रिटेलर को गिरफ्तार कर 34 सिम कार्ड कंबोडिया भेजे जाने की पुष्टि की है।

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

राजनीति

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित, BJP-JDU समेत सहयोगी दलों की हिस्सेदारी तय

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार 6 मई को संभावित है, जिसमें BJP-JDU और सहयोगी दलों के मंत्री शामिल होंगे। नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

गयाजी में उद्घाटन मंच से गरजे संतोष कुमार सुमन; तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

राजनीति

गयाजी में उद्घाटन मंच से गरजे संतोष कुमार सुमन; तेजस्वी को बताया जंगलराज का युवराज

गया जी में निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. संतोष कुमार सुमन ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की बात कही। इसी मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “जंगलराज का युवराज”