Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बगहा में 5 दिनों से गायब मुरारी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

bihar news कहीं मिला सिर तो कहीं धड़ 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पुलिस जिला बगहा के नौरंगिया थाना इलाके में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। हरदियाचाती गांव में एक शख्स की न केवल जान ली गई, बल्कि साक्ष्य छिपाने के लिए उसके शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया गया। इस खौफनाक वारदात के उजागर होने के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जमीन खोदकर निकाला गया मुरारी का शव

मृतक की शिनाख्त जरलहिया गांव के 48 वर्षीय मुरारी यादव के रूप में हुई है। हत्यारों ने इस वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया कि मृतक का सिर और धड़ अलग कर दिया गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों हिस्सों को अलग-अलग जगहों से बरामद किया। पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर तफ्तीश तेज कर दी है।

गायब होने के बाद से ही जताई जा रही थी अनहोनी की आशंका

परिजनों के अनुसार, मुरारी पिछले 5 दिनों से घर नहीं लौटे थे। आखिरी बार उन्हें गांव के ही कुछ परिचितों के साथ देखा गया था। 2 दिन पहले ही परिवार ने नौरंगिया थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और शुरू से ही हत्या का अंदेशा जताया था। परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते ठोस कदम उठाए जाते तो शायद अनहोनी टल सकती थी।

डॉग स्क्वाड और एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र खुद घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है ताकि हत्या के पीछे छिपे सुरागों को ढूंढा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों ने बड़ी चालाकी से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कानून के हाथों से बच नहीं सके।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश जारी

इस हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। प्रभारी एसपी ने आश्वस्त किया है कि टीम लगातार छापेमारी कर रही है और बहुत जल्द इस केस की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

सोनपुर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर पर चला सरकार का डंडा, 16 लाख की बेनामी संपत्ति अब होगी जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

निगरानी कोर्ट पटना ने सोनपुर के पूर्व इंस्पेक्टर राजीव नयन कुमार सिंह की ₹16.44 लाख की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार सरकार की यह एक और बड़ी कार्रवाई है.

Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

बिहार

Bihar News: DM साहब ने खुद हंसुआ लेकर कटाई कर दी शुरू, जानिए पूरी खबर

DM रिची पाण्डेय ने डूमरा के खैरवा में गेहूं कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उपज का आकलन हुआ और डीएम ने किसानों से मिलकर कृषि योजनाओं का फीडबैक लिया।

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

बिहार

अब बिहार में महंगा होगा बस सफर, जानिए साधारण से लेकर वॉल्वो तक का नया रेट

बिहार सरकार ने बस किराए में 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। बस किराए की इस वृद्धि का सीधा असर लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

राजनीति

राज्यसभा सदस्य के तौर पर नई पारी को तैयार मुख्यमंत्री नीतीश, दिल्ली पहुंचे सीएम ने कहा— "अब यहीं रहूंगा, कल लूंगा शपथ"

नीतीश कुमार कल राज्यसभा की शपथ लेकर दिल्ली में नई पारी शुरू करेंगे। 14 अप्रैल को संभावित इस्तीफे और एनडीए की अहम बैठक ने बिहार की राजनीति में नए नेतृत्व की आहट तेज कर दी है।