सारण में तीसरे दिन फिर एक एनकाउंटर: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चली कई...

सारण में तीसरे दिन फिर एक एनकाउंटर: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चली कई राउंड गोलिया, दो गिरफ्तार

सारण में तीसरे दिन फिर एक एनकाउंटर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चली कई राउंड गोलिया दो गिरफ्तार

पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सारण जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है. घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां दियारा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस और अपराधी दोनों तरफ से कई राउंड गोलिया चली हैं. जिसके बाद पुलिस ने एक अपराधी के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया है. जबकि दूसरे अपराधी के द्वारा सरेंडर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. एक का नाम अजय राय बताया जा रहा है उनसे गहन पूछताछ जारी है. वहीं बुरी लगने से जख्मी एक अपराधी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने पहुंच कर उससे पूछताछ की है. फिलहाल दोनों अपराधियों से पूछताछ जारी है.

दोनों शराब माफिया नदी के रास्ते बोट से ला रहे थे शराब
सूत्रों के अनुसार दोनों शराब माफिया बतलाये जा रहे हैं और यह मुठभेड़ मांझी थाना अंतर्गत रामघाट और रिविलगंज क्षेत्र घाट के मध्य इलाके में हुई है. इस विषय पर पूछे जाने पर सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष द्वारा बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मांझी के रास्ते यूपी से जल मार्ग के रास्ते बोट से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. इस सूचना के बाद उनके द्वारा मांझी थाना अध्यक्ष आशीष कुमार को तत्काल टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. जिसके बाद मांझी थाना अध्यक्ष के द्वारा टीम बनाकर नाव से नदी में रेड किया गया.

नदी में पुलिस को देख अपराधी करने लगे फायरिंग, दो गिरफ्तार
नदी में पुलिस को देखकर शराब माफिया ने नव को से ही फायर करना शुरू कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलानी शुरू कर दी. उस दौरान वह लोग अपनी बोट लेकर भागे और रामघाट से पूरब रिविलगंज की तरफ नदी किनारे अपनी बोट लगाकर भागने लगे. इस बीच पुलिस ने द्वारा चलाई गई गोली एक अपराधी के पैर में लग गई. जिसके बाद दूसरे अपराधी ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

भारी मात्रा में शराब के साथ दो कट्टा, चार गोली व दो खोखा बरामद
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नाव से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं दो खोखा बरामद किया है. फिलहाल पूछताछ जारी है. वहीं, जब्त शराब को थाना लाये जाने की प्रक्रिया जारी है. जांच के बाद पता चलेगा कि शराब की मात्रा और उसकी बाजार कीमत कितनी है.

यह भी पढ़े: मुंगेर में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, सदमे में चाचा ने भी तोड़ा दम, एक साथ निकली चाचा–भतीजे की शव यात्रा
 

संबंधित सामग्री

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

झारखंड

झारखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म! कल जारी हो सकता है मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट.. जानें कहां और कैसे देखें नतीजे

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

बिहार

पटना में एनकाउंटर: पुलिस को चकमा देकर भागते समय चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में लगी बुलेट

पटना में रामकृष्णनगर आभूषण दुकान डकैती के आरोपी दिलीप का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

झारखंड

जमुआ चौक पर डीटीओ की सघन जांच, 7 भारी वाहन जब्त

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

झारखंड

विश्व पृथ्वी दिवस: हरियाली फैलाकर पृथ्वी बचाने के संकल्प का दिन

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब राशन दुकानों में भी मिलेगा कुकिंग कोयला, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार में अब जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों में गेहूं-चावल के साथ-साथ कुकिंग कोयला भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइ गैस की कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।