नवगछिया के जगतपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछ...

नवगछिया के जगतपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए गए तार से हुआ हादसा

नवगछिया के जगतपुर में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत नीलगाय पकड़ने के लिए बिछाए गए तार से हुआ हादसा

शंभू भगत/न्यूज11 भारत

भागलपुर/डेस्क: नवगछिया के जगतपुर इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान करण के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह दिन उनके जीवन का आखिरी दिन साबित होगा. 

जानकारी के अनुसार, खेत में काम करने के बाद जब करण घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया संतुलन बनाने के लिए उन्होंने पास में पड़े एक नंगे तार को पकड़ लिया. उन्हें यह नहीं पता था कि उस तार में बिजली का करंट दौड़ रहा है, जैसे ही उन्होंने तार पकड़ा, वे करंट की चपेट में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही करण जोर-जोर से चीखने लगे और उनके शरीर से धुआं उठता दिखाई दिया. यह दृश्य देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए. 

ग्रामीणों का आरोप है कि पास में रहने वाले मंशा शेख ने नीलगाय को पकड़ने के उद्देश्य से अवैध रूप से खेत में बिजली का नंगा तार बिछाया था. नीलगाय तो नहीं फंसी, लेकिन इस लापरवाही ने एक निर्दोष युवक की जान ले ली. घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: नेटवर्किंग कंपनी के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे दिया मुनाफे का लालच
 

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'