पुनौराधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन शुरू, BJP प्रदेश अध्यक्ष सं...

पुनौराधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन शुरू, BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया उद्घाटन

‎पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मैथिली भाषा को दिया सम्मान, भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया: संजय सरावगी

पुनौराधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन शुरू bjp प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया उद्घाटन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः
माता जानकी की प्राकट्यस्थली पुनौरा धाम में मैथिली अधिकार दिवस के अवसर पर 23वां अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया गया है. दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया. सीता प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत कर रहे हैं.

‎पुनौरा धाम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से मैथिली परिधान पाग और अन्य वस्त्रों के साथ आज सुबह जानकी प्राकट्य स्थली से हुई, जबकि दोपहर में मंगलाचरण के साथ उद्घाटन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया.  

‎इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मिथिला की इस पावन स्थली को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आज पहली बार जब राजधानी से बाहर निकला, तो वह यह पावन स्थली पुनौरा धाम की स्थली है. यहां माँ जानकी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया कि जो दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निभा सकूं.  

‎उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही भाजपा ने मिथिला के विकास के लिए कार्य किया है. उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार मिथिला और मैथिली के विकास के लिए कृतसंकल्पित है. 
 
‎उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मिथिलांचल और मैथिली भाषा के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया था वो मील का पत्थर बन गया है. मिथिलांचल इलाके से लगातार उठ रही आवाज को भी  उन्होंने सुना और मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करवाया. 22 दिसम्बर 2003 को भारत सरकार की ओर से मैथिली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था.  इसी दिन प्रतिवर्ष मैथिली अधिकार दिवस मनाया जाता है और इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह मिथिला के 'पाहुन' भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बना और देश तथा विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंच रहे हैं, उसी तरह पुनौरा धाम में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा. पुनौरा धाम ही नहीं, सम्पूर्ण मिथिला अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक का केंद्र बिंदु बनेगा. गृहमंत्री अमित शाह पुनौराधाम पहुंचकर प्रस्तावित भव्य मंदिर का शिलान्यास भी कर चुके हैं. 

‎भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला की पहचान मखाना और मधुबनी पेंटिंग को विश्वव्यापी  पहचान दी और मिथिला का सम्मान बढ़ाया. 

‎इस मौके पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, गोपालजी ठाकुर, विधायक श्वेता गुप्ता, विधान पार्षद राखी देवी, सुनील कुमार पिंटू, बैजनाथ प्रसाद, गायत्री देवी, अनिल राम भी उपस्थित रहे. इस मौके पर मंच संचालन कमला बाबू ने किया.
‎इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जगत जननी माता सीता की प्राकट्य स्थली सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम जाने के क्रम में जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा अध्यक्ष ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह निस्वार्थ प्रेम और अटूट विश्वास ही हमारी ऊर्जा का स्रोत है. इस दो दिवसीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.

ये भी पढ़ें- जलापूर्ति शिकायतों में लापरवाही पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई; एक कार्यपालक अभियंता एवं चार सहायक अभियंता निलंबित

 

संबंधित सामग्री

पारिवारिक कलह से परेशान प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

बिहार

पारिवारिक कलह से परेशान प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रोहतास जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

राजनीति

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उच्च शिक्षा सुधार पर दिया जोर

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में पहली बार भाग लिया और उच्च शिक्षा सुधार पर जोर दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय, प्रशासन और मीडिया के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था ..

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....