शम्भू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी फुलवरिया गांव निवासी मजदूर दौलत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दौलत दास रोज़ की तरह गुरुवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था.
मृतक के पिता महेश्वर दास ने बताया कि रात करीब 8 बजे जब दौलत घर लौटा तो अचानक उल्टी करने लगा. इस दौरान उसके मुंह से शराब की तेज बू आ रही थी. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे.
मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह दौलत दास की मौत हो गई. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी के मीना बाजार जानपुल रोड स्थित शोरूम में देर रात लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी