गया ओटीए में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन, 281 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट

गया ओटीए में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन, 281 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट

गया ओटीए में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन 281 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट

अभिषेक राज/न्यूज11 भारत

गयाजी/डेस्क: गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित (ऑफिसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी) ओटीए के प्रांगण में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 281 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ शामिल हुए, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली. इस दौरान जेंटलमैन कैडेट्स के द्वारा शानदार परेड मार्च किया गया. वही कार्यक्रम के दौरान कई सैन्य अधिकारी एवं जेंटलमैन कैडेट्स के अभिभावक भी मौजूद थे. 

परेड के दौरान अंतिम पग रखकर कुल 281 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए और सैन्य अधिकारी बने. इस दौरान पिपिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जहां अभिभावकों ने अपने बच्चों के कंधे पर बैच लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी. वहीं जेंटलमैन कैडेट्स ने भी एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी.

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने कहा कि आज से आपके नए जीवन की शुरुआत हो रही है. आप भारतीय सेना का हिस्सा बन चुके हैं. विभिन्न सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर आप देश को अपनी सेवा देंगे. आपके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं. आज के परेड की शानदार प्रस्तुति की गई है. इस अकादमी में बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आने वाले समय में आप देश को सेवा देंगे और हर परिस्थिति में देश के लिए तैयार रहेंगे, ऐसा हम उम्मीद करते हैं.

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन को करना पड़ा ग्रामीणों के विरोध का सामना,  वापस लौटने पर मजबूर हुई टीम

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'