न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क बिहार की राजधानी पटना में नये सरकार गठन की तैयारियों तैज हो गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को 3 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे. नीतीश कुमार लोक भवन जाकर कल 3 बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में एक राजनीतिक युग का समापन हो जायेगा. इसके साथ ही बिहार में पहली बार सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में चली जायेगी. हालांकि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी घोषणा नहीं की गयी है. लेकिन जो नाम सबसे ऊपर चल रहा है, वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ही नाम है. जिस तरह से सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
पटना में कल मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच सम्राट चौधरी के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी टीमों की तैनाती की गई है. पूरे इलाके में लगातार चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है. प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो ने नीमडीह के भांगाट और मांझीडीह में 3.89 करोड़ की लागत की दो सड़कों का किया शिलान्यास