झारखंड » रांचीPosted at: अगस्त 15, 2025 रांची सिविल कोर्ट में फहराया गया तिरंगा, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने दी सलामी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया. रांची सिविल कोर्ट में भी इस अवसर पर एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया. रांची सिविल कोर्ट के प्रांगण में न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी. इस मौके पर सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीर जवानों को याद किया.
झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर न्यायिक आयुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी.