झारखंड » रांचीPosted at: अगस्त 15, 2025 देश मना रहा आजादी की 79वीं वर्षगांठ, रांची के एसएसपी आवास में चंदन कुमार सिन्हा ने किया झंडातोलन
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के एसएसपी आवास पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस समारोह के दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रांचीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.