झारखंड » रांचीPosted at: अगस्त 15, 2025 राजधानी रांची के नगर निगम में फहराया गया झंडा, नगर प्रशासक सुशांत गौरव ने किया ध्वजारोहण
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची नगर निगम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस गौरवशाली अवसर पर नगर प्रशासक सुशांत गौरव ने तिरंगा फहराया. नगर प्रशासक ने इस ऐतिहासिक क्षण पर उपस्थित सभी लोगों और रांची समेत पूरे देश के नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी.