झारखंडPosted at: मार्च 06, 2025 14 और 15 अप्रैल को होगा झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां अधिवेशन, कई राज्यों के कार्यकर्ता होंगे शामिल
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में 14 और 15 अप्रैल को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां अधिवेशन होगा. झारखंड और कई राज्यों से अधिवेशन में 3600 पार्टी सदस्य शामिल होंगे. इस बात की जानकारी JMM महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि राज्य भर में चल रहा है सदस्यता अभियान. उन्होंने कहा कि पार्टी 60 लाख के टारगेट को पूरा करेंगे.