न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश भर के बड़े ट्रेड यूनियनों और किसान समूहों ने आज भारत बंद की घोषणा की है. वे सरकार की मजदूर-विरोधी किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों का विरोध कर रहे हैं. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में भी भारत बंद का असर देखा जा रहा हैं. रांची में सड़क पर हड़ताल समर्थक उतरकर यूनियन ने सरकार पर कई आरोप लगा रहे हैं.
रांची के दरभंगा हाउस के पास यूनियन का प्रदर्शन जारी हैं. 4 श्रमिक कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. कामगार मजदूरों ने भी काम ठप कर दिया हैं. वहीं, रांची सेक्टर 3 धुर्वा गोल चक्कर पर बंद समर्थक निकले हुए हैं.