IPL 2026 में Playoff की चौथी सीट पर कौन? राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स या फिर को...

IPL 2026 में Playoff की चौथी सीट पर कौन? राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स या फिर कोलकाता नाईट राइडर्स कौन होगा Knockout?

ipl 2026 में playoff की चौथी सीट पर कौन राजस्थान रॉयल्स पंजाब किंग्स या फिर कोलकाता नाईट राइडर्स कौन होगा knockout

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: IPL 2026 के लीग चरण के मुकाबले अपने अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं. 3 टीमों प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए खुद को सुरक्षित कर लिया है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें प्लेऑफ के लिए रिजर्व हो चुकी हैं. अब इन टीमों में पहली दो टीमों में रहने की होड़ चल रही है. लेकिन एक सीट पर अभी भी दुविधा बनी हुई है. गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्लेऑफ की चौथी टीम के लिए मुकाबले में तीन ही टीमें बची हुई है. IPL 2026 में मुम्बई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भी छुट्टी हो गयी है. यानी चौथी टीम के लिए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ही बचे हैं। इन तीनों टीमों को अपना अंतिम एक मैच खेलना है. दिलचस्प स्थिति यह है इन तीनों को आपस में कोई मैच नहीं खेलना है।

प्ले ऑफ की चौथी टीम के लिए क्या बन रही है स्थिति?

राजस्थान रायल्स
मुकाबले की तीनों टीमों में सबसे अच्छी स्थिति में राजस्थान रॉयल्स को माना जा रहा है, क्योंकि 13 मैच खेलने के बाद वह 14 अंक के साथ तीनों टीमों में सबसे ऊपर है. उसका अगला मैच 24 मई को मुकाबले से बाहर हो चुकी मुम्बई इंडियन्स से है। इस मैच में जीत  राजस्थान को प्लेऑफ मुकाबले में पहुंच देगी, लेकिन हार की स्थिति में भी उसकी सम्भावना खत्म नहीं होगी.क्योंकि उसके नीचे पंजाब और कोलकाता के 13-13 अंक है. यानी राजस्थान की सांस पंजाब और कोलकाता की हार-जीत तक अटकी रहेगी. 

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
पंजाब किंग्स ने बेशक IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार की थी, लेकिन उसके बाद एक रद्द मैच से एक गंवाने के बाद उसने लगातार मैच गंवा दिए. यानी अब 13 मैचों से उसके पास 13 अंक ही है, उसका अगला मैच 23 मई को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के साथ है, यह मैच जीतने के बाद उसके 15 अंक तो हो जाएंगे, लेकिन यह टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं, उसके लिए उसे 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के मैच का इन्तजार करना होगा. राजस्थान के जीतने पर पंजाब और कोलकाता दोनों का रास्ता बंद हो जाएगा, लेकिन राजस्थान के हारने के बाद 24 मई को ही कोलकाता की हार-जीत का इन्तजार करना होगा. राजस्थान की हार और पंजाब और कोलकाता की जीत से इन दोनों टीमों के 15-15 अंक हो जाएंगे, उसके बाद बात नेट रन रेट पर पहुंच जाएगी. जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा, प्लेऑफ में पहुंचेगा.


यह भी पढ़ें: यूं ही नहीं भारत में बैन हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट,  इंटेलिजेंस ब्यूरो की चिंता के बाद जारी करना पड़ा आदेश?

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह