एशियन गेम्स

Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6

भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरे दिन है. दूसरे दिन भी एशियाई खेलों में भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और कुल 4 पदक अपनी झोली में डाले जिनमें 2 रजत और 2 कांस्य पदक हैं. भारत ने कल पहले दिन 2 रजत पदक जीते थे. इस प्रकार भारत के कुल पदकों की संख्या 6 हो गई है. भारत को अभी अपने पहले गोल्ड मेडल का इन्तजार है.

आज भारत ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और शूटिंग में पदक जीते हैं. भारत को आज एक झटका भी लगा. दरअसल, वज़न माप में सुचिका तारियाल सिंगापुर की हुई हून तेओ से 700 ग्राम अधिक वजन निकलने के कारण फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं, अन्यथा भारत का एक और पदक पक्का हो जाता. 

एशियन गेम्स में दूसरे दिन भारत के प्रदर्शन की बात करें तो हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर पदकों की संख्या में इजाफा किया. शूटिंग में यह भारत का तीसरा मेडल था. सुचिका तरियाल ने मिक्सड मार्शल आर्ट (MMA) में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत ने दो मेडल अपने नाम किए. हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर तो रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

अन्य खेलों में टेबल टेनिस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से बुरी तरह हराया. सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपना-अपना मुकाबला 3-0 - 3-0 जीतकर पाकिस्तान का क्लीन स्वीप कर दिया.

यह भी पढ़ें: जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया