एशियन गेम्स 2026

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में अब तक 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्च जीत चुके भारत ने अपने पहले गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ा दिया है. यह गोल्ड मेडल भारत की महिला क्रिकेट टीम दिलाने की ओर अग्रसर हो गई है. आज जापान एशियन गेम्स में भारत की महिला टीम का श्रीलंका की महिला टीम के साथ फाइनल मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका की रणनीति को गलत साबित करते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.

भारतीय महिला टीम की स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई महिला टीम की गेंदबाजों की अच्छी खबर लेते हुए शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 45 गेंदों में 79 रन ठोंक डाले. उनकी इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. इससे पहले धुरंधर ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत भारतीय टीम को दी और 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 48 रन ठोंके. रिचा घोष ने 22 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारती फुलमणि 7 रन बनाकर नाबाद रहीं. इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत 17 रन बनाकर आउट हुईं.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

संबंधित सामग्री

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई