वॉलीबॉल प्रतियोगिता

मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

रोमांचक मुकाबले में अमलाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि भोजूडीह की टीम उपविजेता रही

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को अमलाबाद कोलियरी क्षेत्र में मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड  की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. रोमांचक मुकाबले में अमलाबाद की टीम विजेता बनी, जबकि भोजूडीह की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमसीपीएल के अधिकारी विधान पटेल एवं अमलाबाद ओपी प्रभारी अमरजीत सिंह उपस्थित रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए. खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में एकता, सहयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है. उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हमें सादगी, सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती है.

अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा गया. आठ टीमों की भागीदारी ने आयोजन को प्रतिस्पर्धात्मक और रोचक बनाया. कार्यक्रम के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द और खेल भावना का संदेश दिया गया. इस मौके पर रामधनी यादव, संजीत रजबार, राजा शेखर, कलिम अंसारी, आजेश रजक, दीपक माहतो, विक्रम पासवान, प्रियांशु पासवान आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संबंधित सामग्री

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की. पीएम मोदी आज सुबह दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे. 

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध; उत्कृष्ट पंडाल को मिलेगा ₹51 हजार पुरस्कार

पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. पूजा पंडाल और विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी.

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, विशेष विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, विशेष विधानसभा सत्र पर हो सकता है फैसला

इस कैबिनेट की बैठक में आज तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है.