सड़क हादसा

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक 65 वर्षीय महिला और उसका दो वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक के चालक को भी हल्की चोट लगी. घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि ऋषिआपा गांव निवासी कुंती देवी (65 वर्ष) अपने दो वर्षीय नाती खुशहाल कुमार के साथ हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर बाइक पर बैठ कर वापस अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई.हादसे में कुंती देवी और उनके नाती खुशहाल कुमार घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें: मंगलम कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अमलाबाद टीम बनी विजेता

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.