विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति के बेशुद्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने व्यक्ति को अपने वाहन से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. उसकी स्थिति को देखकर प्रतीत होता है कि वह मांग-चांग कर अपना जीवनयापन करता होगा. हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कहां का रहने वाला है. फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है.
यह भी पढ़ें: मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना