एशियन गेम्स 2026

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीरंदाजी और कुश्ती में भी मिला गोल्ड

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में 14वें दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया. शुक्रवार को एक नहीं, दो नहीं, पूरे 6 गोल्ड मेडल जीत कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. भारत ने आज कुल 10 मेडल जीते. भारत की आज की सबसे बड़ी उपलब्धि महिला हॉकी में रही. महिला हॉकी ने एशियन गेम्स में 44 साल का सूखा खत्म करते हुए न सिर्फ गोल्ड मेडल देश के लिए जीता, बल्कि अगले ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है.

इन 6 गोल्ड मेडल के दम पर भारत अब मेडल टैली में 5वें स्थान पर पहुंच गया है. एशियन गेम्स 2026 में अब तक 16 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 76 मेडल जीत लिए हैं.

14वें दिन भारत का ऐसा रहा प्रदर्शन

  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में 1-0 से हरा कर गोल्ड मेडल जीता.
  • सुजीत कलकल ने 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में रेसलिंग का गोल्ड मेडल जीता.
  • भारतीय पुरुष बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया.
  • परवीन हुड्डा ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
  • बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने चीन की बाओ जियी को हराकर स्वर्ण जीता.
  • तीरंदाजी में    महिला रिकर्व टीम (अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहेड) ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया.
  • भारत की पुरुष और मिश्रित टीमों ने भारत को रजत पदक दिलाए.
  • नेत्रा कुमानन ने महिला डिंगी सेलिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.
  • भारतीय टीम ने सेपकटकरा के पुरुष क्वाड्रेंट में कांस्य पदक जीता.

यह भी पढ़ें: क्या SIR प्रक्रिया में सचमुच में गड़बड़ी की गई है? सुप्रीम कोर्ट जांच करने को तैयार, दायर याचिकाओं के इन बिन्दुओं पर 5 अक्टूबर को सुनवाई*

संबंधित सामग्री

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF टीम टाटा और GRP टाटा को बड़ी सफलता मिली

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां का रहने वाला है

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न खड़ा करें जिससे यातायात प्रभावित हो

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई