न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा को हम सभी जान रहे हैं वह किसी परिचय की मोहताज नही है. मगर क्या अप जान रहें है कि कई ऐसे इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं जिनकी पत्नी भी किसी हुस्न की मलिका से कम नही है. क्या आप उन्हें जान रहे हैं अगर नहीं तो घबराने के बात नहीं है. हम आपको आज उनसे परिचय करते हैं...

बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी शाकिब अल हसन को तो आप सभी जान ही रहे होंगे. बता दें, इनकी पत्नी का नाम उमी अहमद शिशिर है. उमी अहमद शिशिर, शाकिब अल हसन से मिलने से पहले वह एक फेमस मॉडल थी. इनके बीच तीन साल तक प्रेम प्रसंग चलाने के बाद इन्होंने शादी कर ली. शाकिब और शिशिर साथ में कई एड शूट भी कर चुके हैं.

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को हम सभी जान रहे हैं. क्रिकेट में भारतीय टीम के तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह ने कई मैच जिताऊ पारी खेली है. इनके नाम 6 छक्कों का रिकॉर्ड भी है. मगर क्या आप इनकी वाइफ के बारे में जानते हैं. इनकी वाइफ का नाम हेजल कीच है. युवराज सिंह, हेजल कीच की प्रेम में पागल थे और इनका दिल जीतने के लिए इन्हें कड़ी महनत करनी पड़ी थी. युवराज अक्सप हेजल को डेट पर चलने के लिए कहते थे. हेजल ने कअभी उन्हें डेट पर जाने से ना नहीं कहा मगर डेट पर जाने वाले दिन वह अपना नंबर ऑफ कर देती थी. मगर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और फिर दोनों ने 2016 में शादी कर ली.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ये दोनों की जोड़ी ऐसी है जिसे दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं और दोनों में काफी प्यार देखने को मिलता है. क्रिकेट ग्राउन्ड में अभी दोनों के बीच कई बार एक दूसरे का केयर और रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. विराट और अनुष्का एक एड शूट के दौरान पहली बार मिले थे. इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली.

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग भी इस सूची में शामिल हैं. बेन कटिंग की पत्नी का नाम हॉलैंड है. हॉलैंड को बेन कटिंग ने खास अंदाज़ में प्रपोज़ किया था. कटिंग के प्रपोज़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. हॉलैंड साल 2013 में हुए मिस वर्ल्ड और मिस ऑस्ट्रेलिया में भी विनर रह चुकी है. इसके अलावा वह मिस वर्ल्ड ओसियाना भी रह चुकी हैं. हॉलैंड साथ ही एक सिंगर भी हैं. साथ ही वह बिग बैश लीग में महिला एंकर का भी काम करती हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का नाम भी इस सूची में शामिल है. मिशेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अलीशा से साल 2016 में शादी की थी. अलीशा ने फरवरी 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. क्रिकेट खेलने के अलावा यह कपल गोल्फ भी खेलना पसंद करता है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कथित उगाही नेटवर्क मामले में ED की छापेमारी, पूर्व डिप्टी कमिश्नर के घर पहुंची टीम