बड़ी शुरुआत

स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत, मैदान में उतरते टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

आयरलैंड के कप्तान टकर ने कहा- वैभव बनेंगे दुनिया भर के बच्चों के रोल मॉडल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत, मैदान में उतरते टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: टीम इंडिया के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी आज अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पारी का आगाज करेंगे. भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार आयरलैंड में खेला जाना है. इसी मैच से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करेंगे. सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की निगाहें सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं. बता दें कि बीते आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने जो चमकदार प्रदर्शन किया है, उससे दुनिया भर के उनके चाहने वालों में यह उत्सुकता बनी हुई है कि उनकी अंतरराष्ट्रीय शुरुआत कैसी होगी.

वैभव सूर्यवंशई का बल्ले कैसा प्रदर्शन रहता है यह तो मैच में पता चलेगा, लेकिन वह जैसे ही मैदान में उतरेंगे, एक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा. वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. बता दें कि अभी तक सचिन तेन्दुलकर भारतीय पुरुष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. लेकिन अब यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो जाएगा.

भारतीय टीम ही नहीं, आयरलैंड की टीम और वहां के फैंस भी सूर्यवंशी के करिश्मे का इंतजार कर रहे हैं। यह आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर के बयान से भी साफ हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोर्कन टकर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि "भारतीय टीम में एक 15 साल का खिलाड़ी होना उनके लिए बहुत अविश्वसनीय है. वह एक बहुत खास खिलाड़ी हैं. वह दुनिया भर के बच्चों के रोल मॉडल हैं. मुझे पता वैभव अभी छोटा लड़का है, लेकिन वह एक जबरदस्त खिलाड़ी है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर न सिर्फ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया है. बल्कि ऑरेंज कैप जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी है. उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणी शृंखला भारत ए टीम में चुना गया था. हालांकि उन्होंने शुरुआती मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बना डाला. वैभव के इस प्रदर्शन के बाद फैंस चाहते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी धमाकेदार तरीके से करें.

यह भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव हुए बीत गए 3 माह, रांची नगर निगम के जनप्रतिनिधियों का अब तक तय नहीं हुआ मानदेय

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

बेड़ो: जंगली भालू के हमले से महिला गंभीर, रांची रिम्स रेफर 

भालू ने महिला की छाती को नाखूनों से नोच दिया और जांघ में काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज शाम महाराष्ट्र के पुणे स्थित फार्महाउस में होगा.

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी.