IPL 2026: PBKS vs SRH मैच से पहले जानें, चंडीगढ़ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2026: PBKS vs SRH मैच से पहले जानें, चंडीगढ़ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

ipl 2026 pbks vs srh मैच से पहले जानें चंडीगढ़ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का आज 17वां मुकाबला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मुकाबला नए चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, होने वाले इस मुकाबले से पहले पंजाब की टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं एक मुकाबला ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ था. वहीं बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की तो, आज के मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने भी तीन मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं आज दोनों टीम अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए नए चंडीगढ़ के मैदान में उतर रहे हैं. तो चलिए होने वाले शानदार मुकाबले से पहले जानते हैं नए चंडीगढ़ के मौसम का हाल और मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.

मुल्लांपुर के मौसम की बात करें तो, मैच के दौरान मुल्लांपुर का मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की कोई संभावना केवल 6% है. जो काफी कम है. वहीं तापमान की बात करें तो, मैच के दौरान मुल्लांपुर का अधिकतम तापमान 33°C के आस पास रहने की उम्मीद है. वहीं रात के समय यहां के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. रात के समय यहां का तापमान  28°C तक गिर सकता है. ह्यूमिडिटी की बात करें तो, मैच के दौरान यहां करीब 64% नमी रहने की उम्मीद है.

वहीं बात करें, मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच की तो, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. क्योंकि यहां की पिच पर गेंद पड़कर सही उछाल के साथ बल्ले तक बल्ले तक पहुंचती है. जिस वजह से यहां होने वाले मुकाबले में लंबे-लंबे छक्के और चौके लगते हुए नजर आते हैं.  वहीं समय के साथ यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों का भी साथ देती हुई नजर आती है. वहीं क्रिकेट के जानकारों के मुताबिक यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इसका मुख्य कारण यह है कि दूसरी पारी शाम को लाइट्स के नीचे खेली जाएगी और तब बैटिंग करना कुछ आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जानें कैसा रहेगा आज का मौसम? होगी बारिश या खिलेगी धूप

संबंधित सामग्री

आज बंगाल में चलेगा Modi मैजिक, एक ही दिन में तीन मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित

देश-विदेश

आज बंगाल में चलेगा Modi मैजिक, एक ही दिन में तीन मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित

पार्षद अनिल मोदी ने टाउन ओपन जिम को 10 बजे तक खोलने की उठाई मांग, जानें क्या कहा

झारखंड

पार्षद अनिल मोदी ने टाउन ओपन जिम को 10 बजे तक खोलने की उठाई मांग, जानें क्या कहा

झारखंड में जानें कैसा रहेगा आज का मौसम? होगी बारिश या खिलेगी धूप

झारखंड

झारखंड में जानें कैसा रहेगा आज का मौसम? होगी बारिश या खिलेगी धूप

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

झारखंड

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

झारखंड

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम