न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव को लेकर सभी दल प्रचार प्रसार करने में लगे हुए हैं. वहीं बंगाल से अभी की बड़ी खबर यह निकल के सामने आ रही है कि आज पीएम मोदी बंगाल का दौरा करेंगे और बंगाल में पीएम मोदी तीन बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
जिसमें वह सुबह 10 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पीएम की पहली जनसभा है। जिसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12 बजे से पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहां से पीएम मोदी दोपहर दो बजे बीरभूम जिला जाएंगे. जहां पीएम मोदी सिउड़ी में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.
वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि इस बार पीएम मोदी पूरे बंगाल चुनाव के दौरान 14 रैलियां कर सकते हैं. पीएम मोदी के अलावा इस बार गृह मंत्री अमित शाह भी बंगाल चुनाव में अपना मोर्चा संभाले हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह को लेकर भी यही खबर निकल के सामने आ रही है कि बंगाल चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी कुल 14 रैलियां कर सकते हैं. अमित शाह ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह इस बार बंगाल चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में ही रहेंगे.
यह भी पढ़ें: पार्षद अनिल मोदी ने टाउन ओपन जिम को 10 बजे तक खोलने की उठाई मांग, जानें क्या कहा